हिमाचल प्रदेश। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक श्री नरेंद्र बरागटा जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अपनी भावांजलि अर्पित की है।
केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपने शोक संदेश में कहा “किसानों -बागवानों की बुलंद आवाज़ ,प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता ,विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक व जनप्रिय नेता श्री नरेंद्र बरागटा जी का असमय निधन हम सब पर कुठाराघात है । बरागटा जी का जाना मेरी व्यक्तिगत व प्रदेश की अपूर्णीय क्षति है जिसकी भरपाई असम्भव है । दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार व प्रियजनों को धीरज रखने के साथ साथ श्री बरागटा जी की यादों को संजोए रखने व प्रदेश के हित में उनके योगदानों को संजोए रखने आवश्यकता है। वो अपने अच्छे कर्मों , अपने निर्णयों व अपनी कभी ना भुलाए जा सकने वाले व्यक्तित्व के ज़रिए हमारी स्मृतियों सदैव रहेंगे । परमपिता परमेश्वर शोकाकुल परिवार व समर्थकों को सम्बल दे ,यह दुःख सहने की शक्ति दे व बरागटा जी की पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे..यही कामना है।

