चण्डीगढ़। श्री धनवन्तरी आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल ने स्वस्थ समाज एंव स्वस्थ देश की सोच को आगे ले जाते हुए एक बार फिर पर्यावरण सुधार की ओर क़दम बढ़ाया । आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर श्री धनवन्तरी आयुर्वेदिक कॉलेज एंड हॉस्पिटल में डीन ऑफ एकैडमिक्स प्रो.(डॉ) सुमित श्रीवास्तव ने पौधारोपंण किया एंव स्वस्थवृत एंव योग के विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ) डी.के.चड्ढा ने योग कैम्प में आए हुए व्यक्तियों को स्वच्छ पर्यावरण से मिलने वाले स्वास्थ्य संबधित फायदे बताते हुए उन्हें भी इस दिन पाँच पाँच पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान बाल रोग विभाग की असिस्टेंट प्रोफ़्फ़ेस्सोर एंव योग कैम्प कोऑर्डिनेटर डॉ शिक्षा राणा भी उपस्थित रहीं।

आज पर्यावरण दिवस का मौका है ऐसे में पौधारोपण कार्यक्रम किया जा रहा है मगर जरूरत है कि यह कार्यक्रम सांभर चलता रहे और ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण किया जा सके यह ना केवल हमारे लिए बल्कि पूरे विश्व की भावी पीढ़ी के भविष्य के लिए भी बेहद आवश्यक है।

