धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार अशोक महाजन का शनिवार दोपहर को आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ में शनिवार को अंतिम सांस ली। 69 वर्षीय अशोक महाजन पिछले करीब 1 माह से अस्वस्थ चल रहे थे, और फोर्टिस अस्पताल मोहाली में उनका उपचार चल रहा था, मगर उपचार के दौरान हुए जीवन की लड़ाई हार गए और अशोक महाजन का निधन हो गया। कल वरिष्ठ पत्रकार अशोक महाजन के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी जाएगी, उनका अंतिम संस्कार कल रविवार को दोपहर 2:00 बजे चरण खड में किया जाएगा।
स्वर्गीय अशोक महाजन प्रेस क्लब धर्मशाला के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं और मौजूदा समय में प्रेस क्लब धर्मशाला के वरिष्ठ सलाहकार थे। उनके आकस्मिक निधन पर समस्त प्रेस क्लब सदस्यों ने शोक व्यक्त किया है क्षेत्र की समाजसेवी संस्थाओं सहित डीसी कांगड़ा राकेश प्रजापति और जिला प्रशासन के समस्त अधिकारियों ने भी अशोक महाजन के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, कि उनके आकस्मिक निधन से हमने एक बहुमुखी प्रतिभा के व्यक्ति को खो दिया है। जिनकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है। इस दुख की घड़ी में सर्वशक्तिमान परमात्मा से प्रार्थना है कि इस दुख को सहन करने की उनके समस्त परिवार को ईश्वर ताकत दे। अशोक महाजन के जाने से पत्रकारिता के क्षेत्र में भारी नुकसान हुआ है। उनके मार्गदर्शन में पत्रकारिता के क्षेत्र में कई नए आयाम छुए, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता।

