शिमला। प्रदेश में कोरोना कर्फ़्यू में ढील और धारा 144 हटाए जाने के बाद अब प्रदेश के अंदर स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं करवाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की परीक्षा विंग ने स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स के अंतिम वर्ष की परीक्षा करवाने के निर्णय पर 50 फीसदी स्टाफ के साथ तैयारियां शुरू कर दी है।
विश्वविद्यालय आगामी एक जुलाई से फाइनल ईयर की परीक्षा लेना शुरू कर देगा और इसिके साथ-साथ 15 दिनों के अंतराल के बाद यूजी द्वितीय वर्ष की परीक्षा भी शुरू करने की तयारी चल रही है। विश्वविद्यालय काफी समय से लंबित परीक्षाएं करवाने की तैयारी में है और अंतिम वर्ष का परीक्षा शेड्यूल लगभग तय भी कर दिया गया है।
परीक्षाएं एक जुलाई से शुरू हो कर अगस्त के पहले सप्ताह तक जारी रहेंगी। इसके समाप्त होते ही प्रथम वर्ष की परीक्षा भी शुरू करने की योजना तैयार कर दी गई है। सरकार के आदेशों के बाद अब यह तय है कि यूजी डिग्री कोर्स में प्रमोट कोई नहीं किया जाएगा। ऐसे में परीक्षाएं करवाने की तैयारीयां जारी है।
आज मंगलवार को फाइनल ईयर की परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी जाएगी। यूजी द्वितीय और प्रथम वर्ष की परीक्षाओं को अंतराल के साथ शुरू करने की योजना बनाई गई है।

