साउथेम्पटन। विश्व की पहली “विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप” (WTC) के फाइनल में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आज आमने-सामने होंगी। साउथैम्पटन में आज शुक्रवार से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप किए फाइनल सीरीज शुरू होने जा रही है। इस ऐतिहासिक फाइनल में विराट कोहली की ‘आक्रामकता’ का सामना केन विलियमसन की ‘कूल कप्तानी’ से होगा. करोड़ों प्रशंसको की उम्मीदों के बीच टीम इंडिया इस खिताबी मुकाबले में कदम रखेगी। साउथैम्पटन में ये भारतीय समयानुसार शाम 3.00 बजे से खेला जाएगा।
अब जानिए इंडिया और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में कौन-कौन है शामिल।
इस ऐतहासिक टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम की बात करें तो इस टीम में, शुभमन गिल, रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा के साथ कप्तान विराट कोहली, उपकप्तान अजिंक्य रहाणे, और ऋषभ पंत के अलावा रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, ईशांत शर्मा और जसप्रीत बुमरा प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहेंगे। जहां तक कोहली का सवाल है तो भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में होने के बावजूद वह कोई बड़ा खिताब अभी अपने नाम नहीं कर पाए हैं, और केन विलियमसन उनके लिए बड़ी चुनौती साबित होंगे।
दूसरी ओर विलियमसन के पास प्रतिभाशाली और दुनियाभर में क्रिकेटप्रेमियों के लाड़ले खिलाड़ियों की फौज है. भले ही वे भारत के खिलाफ खेल रहे हैं, लेकिन विलियमसन के कवर ड्राइव, डेवोन कॉनवे की आक्रामक बल्लेबाजी, ट्रेंट बोल्ट की गेंदबाजी को सराहने वालों की यहां कमी नहीं है। अगर बात करें न्यूजीलैंड के प्लेइंग इलेवन की तो इसमें,कप्तान केन विलियमसन, टॉम ब्लंडेल, ट्रेंट बोल्ट, डेवोन कॉनवे, कॉलिन डि ग्रांडहोमे, मैट हेनरी और काइल जेमिसन, टॉम लाथम के साथ हेनरी निकोल्स, ऐजाज पटेल और टिम साउदी, रॉस टेलर, नील वैगनर, बीजे वॉटलिंग, विल यंग. न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे।

