बड़सर। भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने शिमला सचिवालय में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के समक्ष नगर पंचायत भोटा के लोगों की समस्याएँ रखी।शहरी विकास मंत्री ने नगर पंचायत भोटा में सीवरेज और संपर्क मार्गों का कार्य जल्द पूरा होने का आश्वासन दिया।
ज़िलाध्यक्ष ने बताया कि नगर पंचायत में सीवरेज का कार्य धीमी गति से चल रहा है। संपर्क मार्गों एवं रास्तों की हालत भी खस्ता हो चुकी है।नगर पंचायत में काफी समय से सचिव का पद खाली पड़ा हुआ है।जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
नगर पंचायत कार्यलय भवन को बड़ा करने की लोगों की मांग को रखा गया।शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने इन सभी समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लिया।और जल्द पूरा करने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने का आश्वासन दिया।







