शिमला। शिमला शहर में Almighty Blessings समाजसेवी संस्था समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत है। सरबजीत सिंह ‘बॉबी ‘ जिन्हें लोग “बॉबी वेला” भी कहते हैं द्वारा स्थापित Almighty Blessings ने न्यू शिमला में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए आगामी सोमवार से प्रातः 9.00 बजे से एक सेवन सीटर एम्बुलेंस इंदिरा गाँधी चिकित्सालय (I.G.M.C.) तक चलाने का निर्णय लिया है। यह एम्बुलेंस प्रातः 9.00 बजे सेक्टर -3 बस स्टैंड से चल कर तथा सेक्टर 4 डी.ए.वी. स्कूल से 9.15 पर चल कर कमला नेहरू हॉस्पिटल होते हुए सीधे I.G..M.C. पहुंचेगी। इसी तरह दोपहर 1.30 बजे लंगर भवन से मरीजों को ले कर यह एंबुलेंस वापिस न्यू शिमला पहुंचेगी। इसके बाद पुनः यह एम्बुलेंस 2.00 बजे फिर सेक्टर -3 से मरीजों को ले कर I.G.M.C. जाएगी, जिस की वापसी शाम 5.00 बजे गंतव्य स्थान के लिए होगी। फिलहाल यह सेवा कार्य दिवसों में ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क उपलब्ध होगी। इस गाड़ी में एक समय में 6 लोगों के बैठने की व्यवस्था ही होगी,जिस में सम्भवतः तीन मरीज तथा उन के तीन अटेंडेंट्स शामिल हो सकते हैं। आप सभी भी अपने आस पास रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों वह बैठक इस जानकारी को पहुंचाएं ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।
इस गाड़ी की बुकिंग के लिए इन नंबरों पर 9459900108, 8988100108 सम्पर्क स्थापित करें ।

