कांगड़ा। कोरोना की दूसरी लहर भले ही थोड़ी सुस्त हुई हो मगर ढील बिल्कुल नहीं बर्ती जा सकती। इसीको देखते हुए कई समाजसेवी और परोपकारी लोग भी मदद की पेशकश करने से पीछे नहीं हटे हैं। इसी कड़ी में आज कांगड़ा विधानसभा के तियारा के सीएचसी में लोगों की सुविधा के लिए समाजसेवी एम्बुलेंस भेंट की गई जिससे स्थानीय लोगों को अब सुविधा प्राप्त होगी।
शुक्रवार को जिला कांगड़ा के एसडीएम अभिषेक वर्मा ने आज शुक्रवार को समाजसेवी मुनीष शर्मा (अध्यक्ष बास्केटबॉल संघ एवं समाजसेवी ) द्वारा दान में दी गई एम्बुलेंस का लोकार्पण किया। और निश्चित तौर पर ये एंबोलेंस आगामी दिनों में लोगों के लिए बड़ी मदद साबित होगी। इस मौके पर SDM कांगड़ा , CMO कांगड़ा, BMO तियारा, जिला परिषद चैयरमेन रमेश बरार जी एवम जिला परिषद सदस्य पंकु जी मौजूद रहे। इसी दौरान जिला परिषद के अध्यक्ष रमेश बराड़ ने भी अपनी ओर से 21000 रुपये की राशि ..सी एच सी तियार में मरीजों और बेसहारा लोगों की सेवा के लिए दान में दिये।
परोपकार और समाजसेवा की दृष्टि से समाजसेवी मुनीष शर्मा द्वारा एमबोलेंस के दान और रमेश बराड़ द्वारा समाज सेवा के लिए किए गए कामों के उत्साह वर्धन के लिए उन्हें चौहतरफा प्रशंसाएं भी मिली। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य भडियाराजोगिंदर पंकू भी मौजूद रहे, समाज सेवा में जुटे लोगों में उनका सहयोग और योगदान भी काबिले तारीफ है। इस मौके पर सीएमओ कांगड़ा डॉ गुरदर्शन गुप्ता ने समाज के प्रति अपने अमूल्य योगदान के लिए परोपकारी मुनीष शर्मा की प्रशंसा की। इसके अलावा चिकित्सा अधिकारी प्रभारी तिआरा डॉ गरिमा ने एसडीएम और मुनीष के द्वारा कोविड के दौरान उनके द्वारा किए गए कार्यों और योगदान के लिए उनकी प्रशंसा की।

