शिमलाः अनुपम खेर ने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शोघी के रहने वाले हिमांशु की पढ़ाई का खर्चा उठाने की बात कही है। इन दिनों बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अनुपम खेर अपने घर शिमला आए हुए हैं और यहां लोगों के साथ अपने अनुभवों के वीडियो भी अपने सोशल हैंडल से साझा कर रहे हैं। ऐसे ही अनुपम की सुबह की सैर के दौरान जतोग में शोघी के रहने वाले हिमांशु से मुलाक़ात हुई।अनुपम खेर ने अपने सोशल हैंडल पर हिमांशु के साथ का एक वीडियो भी साझा किया है. इस वीडियो में हिमांशु और अनुपम खेर जतोग रेलवे स्टेशन पर बैठे नजर आ रहे हैं और ट्रेन को लेकर चर्चा कर रहे हैं। कुछ देर बातचीत करने के बाद अनुपम खेर ने हिमांशु से उनके पिता के बारे में पूछा, तो हिमांशु ने बताया कि उनके पिता की मृत्यु हो गई है. मां से पूछने पर पता लगा कि इस दुर्घटना में हिमांशु के पिता की जान चली गई थी। इस पर अनुपम खेर ने मीडिया पर वीडियो साझा करते हुए लिखा है कि अनुपम खेर फाउंडेशन हिमांशु की पढ़ाई का सारा खर्च वहन करेगी।
शिमला से जुड़े कई वीडियो साझा कर चुके हैं खेर
करीब 8 दिन शिमला रहने के बाद अनुपम खेर लगातार सोशल मीडिया के जरिए शिमला की वीडियो साझा कर रहे हैं. इससे पहले अनुपम खेर की ओर से साझा की गई वीडियो को लोगों लोग खासा पसंद कर रहे हैं. अब हिमांशु का की पढ़ाई का खर्चा वहन करने वाली वीडियो की भी जमकर प्रशंसा हो रही है.

