टौणीदेवी: सिरमौर के शिलाई में हुई वाहन दुर्घटना को संज्ञान में लेते हुए और इस घटना पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने गहरा दुख व्यक्त किया है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई में वाहन के नीचे खाई में गिरने से हुई दुर्घटना में 10 लोगों की अकाल मृत्यु हो गई जिस पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल ने गहरा दुख व्यक्त कहा कि सिरमौर के शिलाई में वाहन के नीचे खाई में गिरने से हुई दुर्घटना में 10 लोगों की अकाल मृत्यु बेहद दुखदाई है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में 12 से 26 साल की उम्र के बीच के 8 युवाओं का एक साथ ही संसार छोड़ कर चले जाना बहुत ही हृदय विदारक है। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रभु से पीड़ित परिवारों को दुःख सहने की शक्ति व दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है।







