शिमला: हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं ऑफिसर्ज एसोसिएशन का प्रतिनिधिमण्डल एसोसिएशन के महासचिव विवेक चंदेल की अध्यक्षता में आज माननीय मुख्यमन्त्री, मुख्य सचिव व अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त से एसोसिएशन की विभिन्न मांगो के संबंध में सचिवालय में मिला। एसोसिएशन की विभिन्न मांगो को लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मुलाकात की।
ये रही प्रतिनिधि मंडल की ओर से की गई मुख्य मांगे
प्रदेश के 7 बड़े जिलों में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM) के पद पर हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) के अधिकारियों को अधिक अवसर देना है। वर्तमान में 7 बड़े जिलों में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारियों में केवल एक हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा अधिकारी तैनात है। अन्य मांगो में परियोजना अधिकारी आई०टी०डी०पी० किन्नौर व लॉहौल स्पीति के पदों को भी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (ADM) के पदनाम में परिवर्तित किया जाए।
इसी तरह, एसोसिएशन की मॉग है कि प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) के अधिकारियों को भी उनके पंजाब समकक्ष अधिकारियों की तर्ज पर रू0 10000/- ग्रेड पेय दिया जाए। विदित है कि हिमाचल प्रदेश में अधिकारियों व कर्मचारियों को पंजाब सरकार Pay commission के आधार पर पंजाब के अधिकारियों व कर्मचारियों के समान वेतन दिया जाता है। लेकिन प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) के अधिकारियों व पंजाब प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के वेतन में अंतर है। इससे प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) के अधिकारियों के वेतन में यह विसंगति दूर होगी ।
मुख्यमन्त्री, मुख्य सचिव व अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त ने एसोसिएशन की विभिन्न मांगो पर साकारात्मक रुप में विचार करने का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमण्डल में कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष सुनील शर्मा व पंकज ललित प्रैस सचिव भूपेन्द्र कुमार अत्री व अन्य सदस्य शामिल थे।

