सुंदरनगर: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी संजय दत्त इन दिनों हिमाचल के दौरे पर हैं और मंडी संसदीय क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इस राजनैतिक दौरे की शुरुआत नारकंडा से हुई और इसी कड़ी में आज भी सुंदर नगर पहुंचे जहां उन्होंने सुंदर नगर विधानसभा सीट के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व विधायक पहला ठाकुर, डीसीसी प्रमुख प्रकाश चौधरी और ब्लॉक कांग्रेस प्रमुख हेमन्त शर्मा मौजूद रहे।

प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी संजय दत्त ने इस मौके पर संगठन की गतिविधियों और आगामी उप-चुनावों को लेकर तैयारी का जायजा लिया. उन्होंने यहां के स्थानीय पार्टि कार्यकर्ताओं से प्रत्येक मुद्दों पर विचार विमर्श किया और बूथ स्तर की पार्टी कमेटी पर ध्यान केंद्रित कर उन्हें ज्यादा मजबूत करने की बात कही।







