बड़सर: बिझड़ी ब्लॉक की तीन पंचायतों में जल्द कॉमन सर्विस सेन्टर बनेंगे इसके लिए राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत 15 लाख की राशि मंजूर की गई है और बी.डि.ओ बिझड़ी ने पंचायतों को 15 लाख की राशि मंजूर होने की पुष्टि की है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों एवं लोगों ने सरकार का धन्यवाद किया है।
राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायतों में कॉमन सर्विस सेन्टर बनाने के लिए योजना शुरू हुई है, जिसके तहत ई-कॉमर्स के क्षेत्र में लिया हुआ एक कदम है। जिससे लोगों को घर के पास ई-पोर्टल के माध्यम से आवश्यक समान उपलब्ध होगा और प्रत्येक कॉमन सर्विस सेन्टर के लिए 5 लाख रु की राशि मंजूर हुई है। इसी राशि में कॉमन सर्विस सेन्टर तैयार करना होगा, इसके अतिरिक्त राशि उपलब्ध नही होगी। बिझड़ी ब्लॉक की तीन पंचायतों रैली,झिंझयाणी व गारली को चुना गया है।इसके लिए प्रत्येक पंचायत को 5 लाख रु की राशि मंजूर हुई है। इस योजना के तहत पंचायत जनप्रतिनिधियों ने सरकार का धन्यवाद किया है।
इनमें गारली प्रधान राकेश ठाकुर,प्रधान रैली राजेश सहगल,प्रधान अंजना कुमारी,भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर,उपाध्यक्ष रमेश चंद,जिलापरिषद बीना देवी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर,पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर,भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया है।
आने वाला समय डिजिटल होने जा रहा है: पूर्व विधायक बलदेव शर्मा
भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि आने वाला समय डिजिटल होने जा रहा है। सरकार ने डिजिटल इंडिया के तहत ऑनलाइन सुविधा से गांवों को जोड़ने का प्रयास किया है जिससे अब गांवों के लोगों को भी शहर की तरह सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। सरकार का शहर और गांव की दूरी को कम करने का ये सराहनीय कदम है। उन्होंने ब्लॉक की तीन पंचायतों को कॉमन सर्विस सेन्टर में चुनने के लिए सरकार का धन्यवाद किया है।बी. डी. ओ बिझड़ी रमेश शर्मा ने कहा ब्लॉक तीन पंचायतों में कॉमन सर्विस सेन्टर बनाने के लिए 5-5 लाख रु की राशि मंजूर हुई है। इन पंचायतों को समय पर कॉमन सर्विस सेन्टर तैयार करना होगा।

