चंडीगढ़: जल्द ही नगर निगम चुनावों का बिगुल बजने वाला है और इसको लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में आज चंडीगढ़ में भाजपा के संगठन के अनुसार डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिले में नए जिला अध्यक्ष डॉ नरेश पंचल का वार्ड नंबर 19 और वार्ड नंबर 20 में प्रवास हुआ जहां भाजपा के पार्टी पदाधिकारियों और अन्य क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ आगामी नगर निगम के चुनाव के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की। जाहिर तौर पर जल्द ही नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं ऐसे में चुनाव की रणनीति तैयार करने के लिए चर्चाओं और बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है।
डॉ नरेश पंचल होंगे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिले के नए अध्यक्ष
चुनावों से पहले संगठन के भीतर भी कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां दी जा रही है। इसी के मद्देनजर डॉ नरेश पंचल को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिले के नए अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई, जिसकी बाद जिला अध्यक्ष डॉ नरेश पंचल पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामलाल, वार्ड नंबर 19 के पार्षद भरत कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य लीलाधर स्वामी, संजीव महाजन, गुड्डी बंसल, कुंदन बैरवा और वार्ड नंबर के मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार चौहान, मंडल महामंत्री सुदर्शन शर्मा और मंडल के एससी मोर्चा के अध्यक्ष दीप सिंह सहित कल्याण, अशोक, भोमिया, कृपानंद ठाकुर, अभय झा, गणेश और युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जतिन मिश्रा और राजू राज यदुवंशी के साथ जिले के प्रवास पर पहुंचे।







