नई दिल्ली: आज 1 जुलाई को भारतीय स्टेट बैंक अपना स्थापना दिवस मना रहा है, इस मौके पर भारतीय स्टेट बैंक की देश और विदेश में स्थापित विभिन्न शाखाओं में एसबीआई का स्थापना दिवस त्योहार के रूप में मनाया जा रहा है और इसी कड़ी में आज दिल्ली स्थित भारतीय स्टेट बैंक की सीएजी शाखा में एसबीआई के cag ब्रांच के जनरल मैनेजर एस एस बिरदी ने भी अपनी टीम के साथ भी दीप प्रज्वलन के साथ भारतीय स्टेट बैंक का स्थापना दिवस मनाया गया।
भारतीय स्टेट बैंक की स्थापना 1 जुलाई वर्ष 1955 में हुई मगर इसके जन्म की कहानी शुरू होती है 2 जून 1806 से…जब तब के कोलकाता में ‘बैंक ऑफ़ कलकत्ता’ की स्थापना हुई… इसके लगभग तीन वर्षों के बाद इसे चार्टर मिला और 2 जनवरी 1809 को इसका पुनर्गठन बैंक ऑफ़ बंगाल के रूप में हुआ। यह अपने तरह का अनोखा बैंक था जो साझा स्टॉक पर ब्रिटिश भारत तथा बंगाल सरकार द्वारा चलाया जाता था। इसके बाद देश में दो और बड़े बैंक, बैंक ऑफ़ बॉम्बे और बैंक ऑफ़ मद्रास की शुरुआत बाद में हुई। आगे चलकर 28 जनवरी 1921 को ये तीनों बैं एक नए बैंक के रूप में स्थापित हुए… नाम था इंपिरियल बैंक ऑफ़ इंडिया।
साल था 1951 तब भारत में पहली पंचवर्षीय योजना की नींव पड़ी। जिसमें गांवों के विकास पर जोर डाला गया था। इस समय तक इंपिरियल बैंक ऑफ़ इंडिया का कारोबार सिर्फ़ शहरों तक सीमित था। सो एक ऐसे बैंक की कल्पना की गई जिसकी पहुंच गांवों तक हो , और ग्रामीण जनता को जिसका लाभ हो सके। और फलस्वरूप 1 जुलाई 1955 को स्टेट बैंक आफ़ इंडिया की स्थापना की गई।
भारतीय स्टेट बैंक का भारत के बैंकिंग व्यवस्था में सबसे बड़ा हिस्सा है और यह बैंक दुनिया भर के सबसे बड़े बैंक्स में 41 वा स्थान रखता है। आज भारतीय स्टेट बैंक देश का सबसे बड़ा बैंक है। जिसकी देश भर में 22000 से ज्यादा शाखाएं मौजूद हैं। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक 229 शाखाएं दुनिया के 31 देशों में मौजूद है जो लगातार ग्राहकों को सेवाएं दे रही हैं।

