हिमाचल: केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कोरोना महामारी से देशवासियों को बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 35 करोड़ से ज़्यादा लोगों को कोरोना टीका लगाए जाने को कम समय में हासिल की गई बड़ी उपलब्धि बताया है ।
अनुराग ठाकुर ने कहा “ कोरोना महामारी से देशवासियों को बचाने व राहत पहुँचाने के लिए केंद्र सरकार ने पूरी ताक़त झोंक रखी है। कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावी उपाय है और इसीलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान भारत में चल रहा है । अब तक देश में 35 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं, जिनमें से 5.8 करोड़ से ज्यादा टीके तो पिछले सिर्फ़ 11 दिनों में लगाए गए हैं। 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को लगभग 13 करोड़ टीके लग चुके हैं जिसमें हिमाचल की संख्या 12 लाख के पार है । 35 करोड़ टीके लगाकर भारत दुनिया में सर्वाधिक टीकाकरण करने वाला पहला देश बना है जिसने बहुत कम समय में यह उपलब्धि हासिल की है ।आज दुनिया के तमाम बड़ी आर्थिक महाशक्तियाँ व बड़े स्वास्थ्य सुविधाओं वाले देश भी टीकाकरण के मामले में भारत से बहुत पीछे छूट गए हैं।यह कोरोना से लड़ने की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है”
आगे बोलते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा “ PM मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने सभी नागरिकों के लिए मुफ़्त वैक्सीन की व्यवस्था की है मगर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल इस अवसर पर भी अपनी ओछी राजनीति से बाज नहीं आ रहे है इसके अलावा केंद्र सरकार केरल, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मणिपुर में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए हाई लेवल मल्टी डिसिप्लिनरी टीम भेजकर कोरोना के नियंत्रण और रोकथाम उपायों में इन राज्यों को मदद करने का काम कर रही है।
कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक-दूसरे के पर्यायवाची शब्द
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, राहुल गांधी व उनके सहयोगी हर दिन वैक्सीन पर झूठ बोल कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं । कांग्रेस शासित राज्यों में वैक्सीन की बर्बादी टीके के हेर फेर के कई मामलों ने महामारी से लड़ने की इनकी गम्भीरता की पोल खोल कर रख दी है । कांग्रेस शासित राज्यों में महामारी में मुनाफाखोरी प्रचलन में है। कांग्रेस के इतिहास के पन्ने पलटा जाए तो अंत में निष्कर्ष निकलेगा कि कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक-दूसरे के पर्यायवाची शब्द है। राजस्थान सरकार की ओर से बढ़ी हुई कीमत पर खरीदे गए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भ्रष्टाचार की इनकी महागाथा में एक और नया अध्याय है”







