शिमला: सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने आज रविवार को कोरोना संकट में आर्थिक मंदी से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों की सहायता के हाथ आगे बढ़ाते हुए शिमला के कयारीघाट, जाठिया देवी, उपायुक्त कार्यालय, शिमला के पास जरूरतमंद लोगों को 139 रासन किट सामग्री वितरित की गई।
इस कोरोना संकट के काल में सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने लगातार अपने सेवा कार्य रखते हुए अनेकों लोगों तक मदद पहुंचाई है। ट्रस्ट ने विभिन्न प्रकार के माध्यमो से शिमला शहर में लोगों की सेवाएं और मदद प्रदान की है और ये क्रम अभी भी जारी है, जिसके अन्तर्गत आज राशन किट्स बांटी गई।
ट्रस्ट के सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा ने कहा की कोरोना महामारी की वजह से लोगों की आर्थिक स्थिति पर खासा असर पड़ा है। व्यवसाय बंद होने की वजह से बहुत से लोग आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे है। लेकिन इस संकट की घड़ी में सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ऐसे सभी जरूरतमंद लोगों की सहायता करने हेतु तत्पर है। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने इस कोरोना संकट में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य जैसे कि वस्त्र बैंक लगाकर जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण करना, कोरोना मरीजों के लिए निशुल्क भोजन सेवा चलाना, कोरोना महामारी के दौरान रक्त की पूर्ति हेतु रक्तदान शिविरों का आयोजन करना, जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण करना आदि कई प्रकार के सेवा कार्य करवाए गए हैं। सुनील उपाध्याय एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा शिमला शहर में योग शिविर भी चलाया जा रहा है। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट का एकमात्र उद्देश्य मानव सेवा करना है।
आवश्यकता पड़े तो ट्रस्ट से करें संपर्क
ट्रस्ट के सह सचिव डॉ नितिन व्यास ने कहा की आज शिमला के कयारीघाट, जाठिया देवी, उपायुक्त कार्यालय, शिमला में कुल 139 रासन किट ट्रस्ट द्वारा वितरित की गई है। ट्रस्ट ने सभी जरूरतमंदों को विश्वास भी दिलाया है की इस संकट की घड़ी में सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट उनके साथ खड़ा है। इसके अलावा भी यदि उनको किसी भी प्रकार की मूल सहायता की आवश्यकता पड़ी तो वे ट्रस्ट से संपर्क कर सकते हैं। हम से संपर्क करने के लिए दिए गए नंबरों पर कॉल करे (डॉ सुरेन्द्र शर्मा ( सचिव SUET) 9418473578, डॉ नितिन व्यास (सह सचिव SUET) 9418006194 , रिंकू कुमार : 9805349124).

