शिमला: कोरोना काल के चलते बंद पड़े शिक्षण संस्थान अब धीरे-धीरे खुलने की ओर अग्रसर है और इसी कड़ी में लगभग 2 महीने के बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क पुस्तकालय भी विद्यार्थियों के लिए खोल दिया गया है। विश्वविद्यालय के छात्र भी लाइब्रेरी के खुलने से खुश हैं और काफी संख्या में लाइब्रेरी पहुंचकर अपना अध्ययन का कार्य कर रहे हैं। भले ही कोरोना कि दूसरी लहर अभी काबू में होती नज़र आ रही है मगर खतरा अभी टला नहीं है। इसी को देखते हुए पुस्तकालय में सोशल डिस्टेंसिंग मेनटेन की जा रही है और छात्र प्रॉपर मास्क पहन कर पुस्तकालय पहुंच रहे हैं,
24 घंटे पुस्तकालय खोलने को लेकर छात्र कर रहे मांग
जैसे-जैसे कोरोनावायरस के चलते प्रदेश में लगा लॉकडाउन अनलॉक हो रहा है वैसे वैसे ही सभी व्यवसाय और सभी क्षेत्रों का काम भी पटरी पर लौटा है। ऐसे में ऐसे में विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्र 24 घंटे लाइब्रेरी खोलने के पक्ष में है और विश्वविद्यालय लाइब्रेरी को 24 घंटे खुला रखने की बात कह रहे हैं। अब प्रशासन इस बात को लेकर कैसा रुख अख्तियार करता है, ये तो आने वाले वक़्त में ही साफ़ हो पाएगा।

