बड़सर: जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी को जयंती पर याद करते हुए बड़सर भाजपा ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके भावपूर्ण स्मरण किया।सोमवार को बड़सर के बूथ न. 41 पर हुए कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा,ब्लॉक उपाध्यक्ष मुकेश बन्याल,ज़िला उपाध्यक्ष व बीडीसी सुभाष बन्याल,मंडल सचिव संजय बन्याल,भाजयुमो अध्यक्ष व जिलापरिषद संजीव कुमार,किसान मोर्चा अध्यक्ष जगन्नाथ बन्याल, अरविंदर, अजय, आईटी संयोजक विकास शर्मा,आरओ कुलतार सिंह,बीओ पवना कुमारी,फारेस्ट गार्ड पिंकी,परमबीर,रजनीश आदि शामिल रहे।भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने जो एक देश, एक विधान का सिद्धांत दिया था, उसे मोदी सरकार ने साकार करके दिखाया है।
बलदेव शर्मा ने इस मौके पर हरहड़,बेहड़ा व तुनी का पौधारोपण किया।उन्होंने कहा वह एक महान बिभूति थे जो बार बार पैदा नही होते।आज बीजेपी का हर कार्यकर्ता उनका अनुसरण करता है।उन्होंने अपना सारा जीवन समाज सेवा मे लगा दिया।उनके बताये रास्ते पर चलने की प्रेणना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।







