चंडीगढ़: आज मंगलवार को भाजपा चंडीगढ़ के मंडल नंबर 20 में मंडल अध्यक्ष विनोद कुमार चौहान की अध्यक्षता में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिवस बनाया गया। इस मौके पर मंडल क्षेत्र में मिठाई बांटकर और फूल अर्पण करके श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म दिवस मनाया गया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर चंडीगढ़ भाजपा मंडल नंबर 20 के द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डॉ नरेश पंचाल, मंडल के उपाध्यक्ष ब्रिज भूषण शर्मा, मंडल महामंत्री सुदर्शन शर्मा, जिला कार्यकारिणी के सदस्य प्रदीप शर्मा, बूथ समिति के अध्यक्ष शेर सिंह, आईटी सेल के इंचार्ज सुरेश कुमार युवा मोर्चा के आशीष शर्मा, ऐ सी मोर्चा के अध्यक्ष दीप सिंह कल्याण आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।







