नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र जो वर्तमान लोकसभा का छठा सत्र है, आगामी 19 जुलाई से आरंभ होकर 13 अगस्त तक चलेगा। इस विषय में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आज जानकारी साझा की।
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने जानकारी साझा करते हुए कहा की संसद का मॉनसून सत्र आगामी 19 जुलाई से आरंभ होकर 13 अगस्त तक चलेगा इस सत्र के दौरान कुल मिलाकर 19 बैठकें होंगी। आगे हो महिला ने कहा कि इसकी तुलना अगर हम संसद की 14 वे 15 वे और 16 वे सत्र की बैठकों की संख्या से करें तो 14वें में 110, 15वें 112 और 16 वें में 107 और इसके अलावा 17वें मैं सबसे ज्यादा बैठकें हुई।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस करो ना संकट के काल में हमने 3 सत्र कोरोना को केंद्र में रखते हुए किए जिसमें सामान्य दर से ज्यादा लोकसभा सदस्यों ने शामिल होकर साहस दिखाया। ओम बिरला ने कहा कि चौथे सत्र के दौरान सदन का प्रोडक्टिविटी रेट 167 फ़ीसदी रहा, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

