बड़सर: कुल्हेड़ा व धंगोटा में बनेंगे खेल मैदान, प्रदेश सरकार ने 15 लाख राशि की मंजूर। बी.ड़ी.ओ बिझड़ी ने इसकी पुष्टि की है। लोगों ने मुख्यमंत्री व भाजपा ज़िलाध्यक्ष का आभार जताया है। प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत कुल्हेड़ा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को 10 लाख रु मंजूर किये है। अब यहां खेल का मैदान तैयार होगा। स्कूल के पास जमीन उपलब्ध है। अनसूचित जाति घटक योजना के तहत धंगोटा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को 5 लाख रु की धन राशि मंजूर हुई है वहां भी खेल मैदान तैयार होगा।इन विद्यालयों में खेल का मैदान बनने से बच्चों को खेलने की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इस सुविधा के लिए ब्लॉक अध्यक्षा मंजू देवी ने कहा कि खेल का मैदान तैयार होने से प्रतिस्पर्धा और खेल कार्यक्रमों का आयोजन हो सकता है।जिससे कि बच्चों का शारीरिक विकास होगा।
भाजपा ज़िलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने विशेषकर इन खेल मैदानों के लिए मुख्यमंत्री के पास प्रपोजल भेजा था।इस पर युवा मोर्चा उप्धाक्ष पंकज ठाकुर, प्रधान अंजना कुमारी, पूर्व प्रधान कमल देव,पूर्व प्रधान पृथ्वी सिंह,पूर्व प्रधान पिगलां देबी वी.डी सी राकेश कुमार,अजय कुमार,रणबीर सिंह, त्रिशला देवी,मनोज,पवन कुमार,धंगोटा बूथ अध्यक्ष राजेश कुमार,अमर सिंह,जोगिंदर सिंह,रवि कांत,सरवन,प्रधान प्रोमिला देवी,उप प्रधान अजय राणा ने केंद्रीय सूचना,प्रसारण व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर,मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,खेल मंत्री राकेश पठानिया,भाजपा ज़िलाध्यक्ष बलदेव शर्मा का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया है।
खेल मैदान मिलने पर बलदेव शर्मा कहा कि बड़सर विधानसभा क्षेत्र में बेहतर खेल सुविधा हो जिसके लिए हिमाचल सरकार प्रयासरत है।बी.ड़ी.ओ बिझड़ी ने कहना है कि मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत 10 लाख रु व अनसूचित जाति घटक योजना के तहत 5 लाख रु की राशि मंजूर हुई है।







