सरकार के दिशानिर्देशों का पालन करें : आर डी धीमान
प्रदेश में प्रतिदिन कोविड-19 पॉजिटिव मामले आने की स्थिति का ब्यौरा देते हुए अतिरिक्त मुख्य स्वास्थ्य सचिव आर.डी. धीमान ने बताया कि पिछले रोज़ प्रदेश में चार नए कोरोना के मामले पाए गए हैं और आज भी अभी तक नया मामला पाया जा चुका है। उन्होंने बताया कि इनमें से अधिकतर केस या तो खुद पिछले कुछ दिनों में दूसरे प्रदेशों से आगे हैं या फिर पॉजिटिव पाए गए लोगों के निकट सम्बन्धी हैं। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि प्रदेश सरकार ने जो कदम सभी प्रदेशवासियों को दूसरे प्रदेशों से लाने के बारे में लिया है। इसी के साथ यह भी आग्रह किया है कि दूसरे प्रदेशों से आये लोग Home Qurantine में रहें और सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने उनके परिजनों से भी आग्रह किया है कि Home Qurantine में रह रहे अपने प्रियजनों के बचाव के लिए सामाजिक दूरी के निर्देशों का अवश्य पालन करें और यदि किसी को भी खांसी, बुखार, जुखाम या सांस लेने में तकलीफ इत्यादि जैसे लक्षण पाए जाते हैं तो समय और 104 टॉल फ्री नंबर या स्वास्थ्याधिकारी को सूचित करें ताकि समय और उनकी जाँच व इलाज किया जा सके।
उन्होंने जनसाधारण से आह्वान किया कि लॉकडाउन/कर्फ़्यू के नियमों का पालन करें, घर पर रहें, दी जा रही छूट की अवधि के दौरान प्रत्येक व्यक्ति के मध्य निर्दिष्ट एक मीटर की दूरी के फांसले को बरकरार रखते हुए परस्पर सामाजिक दूरी के सिद्धांत को बनाए रखें। अपनी व्यक्तिगत स्वच्छता, निरन्तर हाथ धोने की आदत और खांसते-छींकते समय शिष्टाचार अपनाएं ताकि कोरोना से बचा जा सके।
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि आज प्रदेश भर में 586 लोगों के सैंपल जांच हेतु लिए गए, जिसमें से 196 सैंपल की जांच नेगेटिव पायी है व एक व्यक्ति की जांच पॉजिटिव पायी गयी है और शेष 389 लोगों की जांच रिपोर्ट आना अभी बाकी है। प्रदेश ने इस समय यक 10791 लोगों की जांच की जा चुकी है जिसमें से 55 व्यक्तियों में इस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इस समय प्रदेश में 14 लोग अस्पताल में उपचाराधीन हैं।





