बड़सर: वन विभाग के सौजन्य से चकमोह वन परिक्षेत्र में पौधरोपण किया गया। जिसमें भाजपा ज़िलाधक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा मुख्यातिथि थे। और प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष राकेश शर्मा भी साथ थे।पेड़-पौधों की कमी से निरंतर पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है।पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए इस दौरान
आंवला,बहेड़ा,हरड़ एवं जामुन के पौधे लगाए।बलदेव शर्मा ने कहा मोदी सरकार में ही किसानों का हित सुरक्षित है।उन्होंने बताया कि पहली बार स्वतंत्रता के बाद किसानों को 6000 रु सालाना प्रोत्साहन राशि मिल रही है।सरकार अब तक कुल 1,37,192 करोड़ रुपये की राशि किसानों को ट्रांसफर कर चुकी है। विपक्ष को यह सब पच नहीं रहा है। और अपने चाटुकारों और बिचौलियों को सरकार के खिलाफ भड़काया जा रहा है। उन्होंने कहा किसान बिल से बिचौलियों की मौज खत्म होगी।और सीधा किसानों को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने किसानों से भी चाटुकारों से बचने और सरकार का समर्थन करने का आग्रह किया है।
इस मौके पर एआरओ राजकुमार, अभिषेक, सुमित, बलवंत, बड़सर भाजपा मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष जगन्नाथ बन्याल,मंडल सचिव संजय कुमार,पूर्व मंडल अध्यक्ष कैप्टेन प्रकाश चंद,मंडल महामंत्री कुलदीप शर्मा,कलवाल पंचायत प्रधान रीना देवी,डॉ कमल,डॉ नरेश,रामेश्वर,सोमदत्त, सुरेश चौधरी, मोहिंदर, हंसराज,विपिन बिहारी,राजकुमार,रोशन लाल,भीम,रामानंद, शशि,विकास आदि मौजूद रहे।







