शिमला: कोरोना महामारी की विकट परिस्थितियों में बहुत से लोगों संस्थाओं और संगठनों ने लोगों को सेवाएं देने के लिए कई कार्यक्रम चलाए और अगर बात हिमाचल और शिमला की करें तो अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिमला ने अनेकों मोर्चों पर असहायों को मदद पहुंचाने में पूर्ण भूमिका अदा की है। इसी कड़ी में एक बार फिर सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट शिमला ने शहर के लोगों के लिए दस दिवसीय योग शिविर के आयोजन का शुभारंभ आज मंगलमई दीप प्रज्वलन के साथ स्वामी विवेकानंद भवन, 5th फ्लोर (हॉल) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, समरहिल में किया। इस मौके पर डॉ जनक राज सीनियर एमएस आईजीएमसी,शिमला मुख्य अतिथि के रूप में, तो अभाविप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नागेश ठाकुर विशष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह योग शिविर प्रातः 6:30 से 7:30 बजे तक रहेगा। ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस योग शिविर में सभी उम्र के लोग भाग ले सकते हैं।

सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट समय-समय पर जन हितेषी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है। और अगर एक नजर इसकी पृष्ठभूमि पर डालें तो सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट का गठन वर्ष 2016 में हुआ जिसमें शोधार्थी छात्र और कुछ एक शिक्षाविद है जो निरंतर समाज के उत्थान के लिए समाज के रखरखाव के लिए दिन-रात समाज सेवा में प्रयासरत है इससे पूर्व में भी अपने स्थापना काल से ही ट्रस्ट ने अनेकों समाजिक कार्यों के माध्यम से समाज में अपनी पहचान बनाई है और सामाजिक सेवाओं में समाज को एक नई दिशा देने का कार्य किया है बात चाहे क्रोना मरीजों को घर तक निशुल्क भोजन सेवा पहुंचाने की हो या फिर लॉकडाउन के चलते भी शिमला के नजदीकी स्थानों में 13 बार रक्तदान शिविर आयोजित करने की हो सर्दी में यह संस्था गरीबों और जरूरतमंदों को गर्म वस्त्र और कंबल निशुल्क दान करती है।
ट्रस्ट की यह पहल बहुत लोगों को कोरोना से लड़ने में देगी मदद: डॉ.जनक राज, एमएस आईजीएमसी
मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में मौजूद डॉ जनक राज (सीनियर एमएस आईजीएमसी, शिमला) ने इस मौके पर कहा की सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस योग शिविर से बहुत से लोगों को कोरोना वॉरियर्स से लड़ने में बहुत मदत मिलेंगी। वर्तमान कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर में हमे योग अवश्य करना चाहिए। जिससे शरीर मे सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह के साथ शरीर स्फूर्तिवान बना रहेगा और मन प्रसन्न एवं अंदर से रोग से लड़ने वाले एंटीजन सक्रिय रहेंगे जिससे किसी वायरस का संक्रमण न के बराबर रहेगा।
योग पूरे विश्व को भारत का बड़ा उपहार: डॉ सुरेंद्र शर्मा, सचिव
ट्रस्ट के सचिव डॉ सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा की योग आज पूरे विश्व भर में भारत देश का एक उपहार है इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए और देश के जन-जन तक योग की महत्वता पहुंचाने के लिए प्रश्न निरंतर योग के क्षेत्र में भी कार्य कर रहा है डॉक्टर सुरेंद्र शर्मा ने कहा कहां की ट्रस्ट द्वारा एक बार फिर योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान समय में मनुष्य जाति एक गंभीर महामारी से जूझ रही है लंबा समय बीत जाने के बाद भी इस महामारी का कोई स्थाई इलाज नहीं मिल पा रहा है ऐसी स्थिति में शरीर की प्रतिरोधक शक्ति को योग और खेल के माध्यम से बढ़ाया जा सकता है इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट का यह योग शिविर 19 अगस्त, 2021 तक स्वामी विवेकानंद भवन, 5th फ्लोर (हॉल) हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, समरहिल में चलाया जायेगा। जिसमें योगाचार्य के तौर पर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से योग विषय में शोधार्थी श्रीं रिंकू कुमार रहेंगे।
कोरोना काल में ट्रस्ट ने किया सराहनीय काम: डॉ. नागेश ठाकुर, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अभाविप
अभाविप पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नागेश ठाकुर ने ट्रस्ट द्वारा कोरोना महामारी के दौरान किए गए सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा की सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट ने इस कोरोना संकट में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य जैसे कि वस्त्र बैंक लगाकर जरूरतमंदों को वस्त्र वितरण करना, कोरोना मरीजों के लिए निशुल्क भोजन सेवा चलाना, कोरोना महामारी के दौरान रक्त की पूर्ति हेतु रक्तदान शिविरों का आयोजन करना, जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण करना आदि कई प्रकार के सेवा कार्य करवाए गए हैं। सुनील उपाध्याय एजुकेशनल ट्रस्ट का एकमात्र उद्देश्य मानव सेवा करना है।
ट्रस्ट के सचिव सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट समाज के हर वर्ग से इस योग शिविर से जुड़ने का आग्रह करती है और उनका कहना है कि ट्रस्ट आप सबके स्वास्थ्य हेतु प्रयासरत है।






