शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस में सेवाएं दे रहे अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक और होम गार्ड के कमांडेंट सतिंदर पाल सिंह को इसस्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनके द्वारा दी गई विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश पुलिस में सेंट्रल रेंज मंडी में कार्यरत पुलिस उपमहानिरीक्षक मधु सूदन, हमीरपुर के पुलिस निरीक्षक छोटा राम और मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात हवलदार भुपिंदर कुमार को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से नवाज़ा जाएगा।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतिंदर पाल सिंह 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और फरवरी 2021 में उन्हें होमगार्ड, सिविल डिफेंस और अग्नि सेवा के कमांडेंट जनरल के तौर पर नियुक्त किया गया था।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सतिंदर पाल सिंह
पुलिस उपमहानिरीक्षक मधु सूदन 2006 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और उन्हें 2020 में हिमाचल प्रदेश पुलिस की सैंट्रल रेंज मंडी में पुलिस उपमहानिरीक्षक के तौर पर नियुक्त किया गया था।

पुलिस उपमहानिरीक्षक मधु सूदन
15 अगस्त 2021 को इन सभी पुलिस अधिकारियों को पदक के साथ सम्मानित किया जाएगा।







