मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल की उपस्थिति में आज टाइगर फ़ॉर सेक्युरिटी लिमिटेड कंपनी द्वारा आयोजित तीन सप्ताहिक प्रशिक्षण शिविर का आज समापन हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर के जरिए सुरक्षा से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के लिए युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
केंद्रीय सूचना प्रसारण और खेल एवं युवा मामलो के मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने की मुहिम के तहत, प्रयास संस्था एवं टाइगर फॉर सेक्युरिटी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संयुक्त तत्वधान में 15 युवाओं के दूसरे बैच को सिक्योरिटी गार्ड,सिक्योरिटी सुपरवाइजर(जनरल) एवं सेना / अर्धसैनिक व पुलिस बल (कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी) का प्रशिक्षण प्रदान किया गया । 3 हफ़्तों तक चलें इस प्रशिक्षण शिविर का आज समापन समारोह संपन्न हुआ। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।
इस शिविर में रविवार को 18 युवाओं के दूसरे बैच को आज ट्रेंनिग सर्टिफिकेट्स बांटे गए एवं प्लेसमेंट भी करवाई गई । सभी प्रशिक्षित युवाओं को प्रोफेसर धूमल ने उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपने जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है,बो आपके लिए तो सहायक है ही,लेकिन समाज का हित भी इससे होगा । युवाओं को अपनी ड्यूटी निभाने के दौरान, हर किसी की भावनाओं का ख्याल रखने, बड़ो से सम्मानजनक तरीक़े एवं छोटों से प्यार के साथ बात करने की सलाह भी उन्होंने युवाओं को दी ।
इस दौरान युवाओं को निःशुल्क, ट्रेनिंग, भोजन,आवास,ड्रेस की सुविधा प्रदान की गई । आपको बताते चले कि इससे पहले भी 20 युवाओं के बैच का प्रशिक्षण पूरा हुआ था,ओर उनको भी कंपनी द्वारा रोजगार प्रदान करते हुए प्लेसमेंट करवाई गई थी । इस तरह के प्रशिक्षण शिविर समय समय पर युवाओं के लिए आयोजित होते रहेंगे, ताकि युवा वर्ग रोजगार प्राप्त करते हुए अपने समाज की उन्नति में भागीदार बने।


