हमीरपुर: सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र राणा पर तीखा हमला बोलते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने कहा, राजेंद्र राणा एक नेता नहीं बल्कि बिजनेस मैन है। उन्होंने प्रदेश को लूटने की कोई कसर नहीं छोड़ी है। जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा ने आरोप जड़ते हुए कहा कि राजेंद्र राणा प्रदेश की जनता को यह बताए कि अंडे बेचने वाला आज कैसे करोड़पति बन गया है। उन्होंने कहा कि राणा राजनीति में समाज सेवा के इरादे से नहीं बल्कि बिजनेस करने के इरादे से ही आए है। राणा ने मानव भारती वोविश्वविद्यालय को भी लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जब राणा भाजपा की सरकार में थे तो राणा ने अपने पद का दुरूपयोग करते हुए काफी ज्यादा लोगों को ठगा है। राणा को खुद आगे प्रदेश के लोगों को यह सच्चाई बतानी चाहिए कि जब वह सत्ता में थे तो क्या करते थे। सुजानपुर क्षेत्र के लोगों को भी राणा की सच्चाई का भलि भांति पता चल चुका है।
उन्होंने कहा कि कोविड के समय में जब लोगों को अपने विधायक की आवश्यकता थी तो राजेंद्र राणा चंडीगढ़ स्थित अपनी कोठियों में आराम फरमा रहे है जबकि भाजपा का एक एक कार्यकत्र्ता फील्ड में उतर कर लोगों की मदद करने के लिए जुटा हुआ था। राणा इस बारे में अब मुंह क्यों छुपाते है उन्हें प्रदेश के लोगों को जबाव देना चाहिए। आज राणा बड़ी.बड़ी बातें कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस सरकार में भी सत्ता में रहते हुए उन्होंने विकास की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया तथा प्रदेश को लूटने का सिलसिला पूरी तरह से जारी रखा। उन्होंने कहा कि राणा प्रदेश के लोगों को बताएं कि उन्होंने आज दिन तक सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए क्या किया है।

