शिमला: उप-चुनावों की तारीख तय होने के बाद अब प्रदेश में सियासी माहौल गरमाने लगा है और अब इसमें प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी में हिमाचल प्रदेश के सेक्रेटरी संजय दत्त भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने हिमाचल आ रहे हैं। संजय दत्त देश कांग्रेस के सह प्रभारी बनने के बाद अनेकों मर्तबा हिमाचल के दौरे पर आते रहे हैं। मगर अब यह दौर बेहद खास हो जाता है।
तय कार्यक्रम के अनुसार संजय दत्त 1 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचेंगे। जिसके बाद तय कार्यक्रम के अनुसार अलग-अलग दिनों में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के नेताओं और पदाधिकारियों से मुलाकातों का सिलसिला शुरू होगा। जानकारी के अनुसार संजय दत्त का के द्वारा लगभग 15 दिनों का है जहां वह 1 तारीख को हिमाचल आएंगे तो 16 अक्टूबर को हिमाचल से प्रस्थान करेंगे।

जानकारी के अनुसार संजय दत्त 1 अक्टूबर को शिमला आएंगे और शिमला में प्रदेश कांग्रेस के उच्च पदाधिकारियों से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में मुलाकात करेंगे। इसके बाद 2 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक शिमला में होंगे और विभिन्न तरीकों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं वर्किंग कमेटी आदि सभी कांग्रेस के विभागों से बातचीत करेंगे , जिसमे विशेष तौर पर उप चुनावों को लेकर रणनीति तैयार होगी।

का यह दौरा उपचुनावों को केंद्र में रखते हुए ही निर्धारित किया गया है और इसी कड़ी में 8 अक्टूबर से लगातार 15 अक्टूबर तक मंडी लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर निकलेंगे जिसमें वह पहले मंडी फिर अकेला और रामपुर होते हुए शिमला पहुंचेंगे। जल्द उप चुनाव होने वाले हैं ऐसे में संजय दत्त का यह तूफानी दौरा कांग्रेस आलाकमान का प्रयास रहेगा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में नया जोश और उत्साह भरा जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा सीटों पर कब्जा किया जा सके।
हिमाचल प्रदेश में जैसे ही चुनावी बिगुल बजा वैसे ही प्रदेश के दोनों बड़े राजनीतिक खेमों, कांग्रेस और भाजपा में भी सियासी हलचल देखने को मिल रही है। जहां एक ओर भाजपा में बैठकों का दौर जारी है और भाजपा के प्रदेश प्रभारी और सह प्रभारी पहले ही हिमाचल आ चुके हैं और यहां पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात कर चुके हैं वहीं अब कांग्रेस के धड़े में भी हलचल देखने को मिली है। विपक्ष में बैठी कांग्रेस जहां एक और महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने की फिराक में है और इसको लेकर आंदोलन भी कर रही है तो वहीं अब संगठनात्मक तौर पर भी कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। और इसी कड़ी में संजय दत्त हिमाचल की यात्रा पर निकल पड़े हैं।

