नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश की 3 विधानसभा सीटों फतेहपुर, अर्की, जुब्बल-कोटखाई और एक लोकसभा सीट मंडी उप-चुनाव की घोषणा के बाद प्रदेश के दोनों बड़े राजनीतिक दल कांग्रेस और भाजपा हरकत में आगे हैं। उपचुनावों का बिगुल बजने के बाद कांग्रेस की तरफ से पहले इन सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई है और कांग्रेस की ओर से सभी विधानसभा सीटों और लोकसभा सीट के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को जिम्मेवारीयां भी सौंपी दी गई है।
कांग्रेस आलाकमान की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार मंडी लोकसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से 12 ऑब्जर्वर्स नियुक्त किए गए हैं जिसमें कौल सिंह ठाकुर आशा कुमारी सुखविंदर सिंह सुक्खू धीरज शर्मा गंगूराम मुसाफिर समेत विक्रमादित्य शनि के बड़े नाम शामिल है।

अगर बात फतेहपुर सीट की करें तो यहां पर ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री जीएस बाली कुलदीप कुमार पवन काजल रमेश चंद राणा समेत विशाल चम्याल को सौंपी गई है। कांग्रेस की तरफ से फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 9 लोग ऑब्जर्वर के रूप में चुनावों पर नजर बनाकर रखेंगे।
बात जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की करें तो यहां पर कांग्रेस की ओर से विप्लव ठाकुर हर्षवर्धन चौहान युद्धवीर सिंह मोहनलाल ब्राकटा समेत सुरेश कुमार और मनीष ठाकुर ऑब्जर्वर की भूमिका अदा करेंगे इस विधानसभा क्षेत्र में 7 लोगों को जिम्मेदारी दी गई है
वहीं अर्की विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेस आलाकमान ने राम शांडिल रामलाल ठाकुर हर्ष महाजन इंद्र दत्त लखन पाल समेत अमित नंद कुल 11 लोगों को और ऑब्जर्वर की भूमिका पर तैनात किया है

