शिमला: संजय दत्त एक बार फिर प्रदेश में उप-चुनावों की घोषणा होने के बाद तूफानी दौरे पर निकलेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त 8 अक्टूबर को मंडी में पार्टी प्रत्याशी श्रीमती प्रतिभा सिंह के नामांकन के समय उनके साथ उपस्थित रहेंगे। इसके बाद गांधी भवन में मंडी संसदीय क्षेत्र के सभी जिला अध्यक्षों, ब्लॉक अध्यक्षों व अग्रणी संगठनों के प्रमुखों की एक बैठक लेंगे। इस बैठक
में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर भी विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। दत्त 9 अक्टूबर को सुबह कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी व सायं 4.30 बजे केलांग में जिला लाहुल स्पीति कांग्रेस कमेटी की बैठक करेंगे।
10 अक्टूबर को दत्त सुबह बंजार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 2.30 बजे आनी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक करेंगे। 11 अक्टूबर को सुबह रामपुर ब्लॉक कांग्रेस व सायं 4 बजे रिकांगपिओ में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक करेंगे। 12 अक्टूबर को कोटखाई में डीसीसी की बैठक करने के बाद शिमला लौट आएंगे।
13 अक्टूबर को दत्त सुबह 10.30 बजे अर्की में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक के बाद कांगड़ा के लिये रवाना होंगे। 14 अक्टूबर को फतेहपुर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक लेंगे। रात्रि विश्राम पालमपुर रहेगा।
15 अक्टूबर को संजय दत्त प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में दोपहर एक बजे समीक्षा बैठक करेंगे। इस दिन रात्रि विश्राम शिमला ही रहेगा। यह जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राजनैतिक सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने साझा की

