शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस लगातार उपचुनाव के मद्देनजर संगठन में नयी नियुक्तियाँ कर रही है और ऐसे में आज तीन नई नियुक्तियाँ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में मीडिया पेनेलिस्ट की भी की गयी है जिसमें प्रवक्ताओं की टीम में कौशल मुँगटा को मीडिया पेनेलिस्ट के रूप में नियुक्ति दी गयी है। इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस कमेटी में रीना और संजीव गांधी को भी मीडिया पैनलिस्ट बनाया गया है। ग़ौरतलब है कि कौशल मुँगटा ज़िला शिमला में सबसे अधिक मतों से जीतकर आए सबसे युवा ज़िला परिषद सदस्य है और ज़िला शिमला बागवानी व उद्योग कमेटी के चेयरमेन के पद पर भी कार्यरत है ।

मुँगटा लम्बे समय से कांग्रेस से जुड़े छात्र संगठन NSUI से लेकर सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष रहने के बाद वे युवा कांग्रेस के निर्वाचित महासचिव के पद पर अपनी सेवाएँ कांग्रेस में दे चुके है।
मूँगटा लगातार बाग़वानों और किसानों की आवाज़ को ज़िला परिषद सदन में प्रमुखता से उठाते आए है और अपने तेज़ तर्रार भाषण शैली व मुखर अन्दाज़ के लिए जाने जाते है।
मूँगटा ने इस महत्वपूर्ण नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, मीडिया विभाग के प्रमुख हर्षवर्धन चौहान व महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी रजनीश किमटा, हरीकृष्ण हिमराल व पूर्व मुख्यसंसदीय सचिव रोहित ठाकुर का धन्यवाद किया है।

