फतेहपुर: प्रदेश में उपचुनाव की तारीख तय हो चुकी है और दोनों पार्टियां अपने स्तर पर प्रचार के लिए कूच भी कर चुकी है। इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर फतेहपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के नामांकन भरने के दौरान अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने फतेहपुर पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा मंत्री राकेश पठानिया, बिक्रम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और अन्य पार्टी नेता भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरते हुए लोगों से विकास के नाम पर वोट मांगे।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सबसे पहले स्व. सुजान सिंह पठानिया को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हिमाचल के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब एकसाथ 20 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहे हैं, प्रदेश के आठ जिलों में आचार संहिता लगी हुई है। फतेहपुर की जनता से मुख्यमंत्री ने कहा, “केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार ने पूरे हिमाचल में करोड़ों के विकाय कार्य किए हैं और करोड़ों पर काम चल रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति मिली है। आपके विधानसभा क्षेत्र में भी हमने हर वो काम करने की कोशिश की है, जो आपने हमें कहा।” भाषण के दौरान मुख्यमंत्री आगे कहते हुए बोले “आपने कहा कि रे में सब तहसील होनी चाहिए, हमने सब तहसील दी। फिर दूसरी बार आया तो कहा राजा का तालाब में सब तहसील चाहिए, हमने वहां भी सब तहसील दी। रैहन में सीएचसी का दर्जा बढ़ाकर सिविल हॉस्पिटल किया। ये दौर चुनावों के बाद भी जारी रहेगा, आप जो मांगेंगे आपको मिलेगा। बस मुझे फतेहपुर में फतह चाहिए।”
अपने वक्तव्य में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 13 साल का वनवास खत्म करने की बात कही और फतेहपुर को फतह करने के लिए जनता का साथ मांगा लेकिन भाजपा की राह इतनी आसान नहीं नजर आती। प्रदेश के राजनीतिक पंडित बताते हैं कि उपचुनाव में हवा सरकार विरोधी है और अगर बात फतेहपुर की करें तो जहां एक ओर भवानी सिंह पठानिया की दावेदारी मजबूत नजर आ रही है, वहीं दूसरी ओर मगर उनके पिता के आकस्मिक निधन से जन-सहानुभूति से पठनीय को लाभ होगा।
लेकिन भाजपा के लिए इससे भी ज्यादा बड़ी परेशानी भितरघात हो सकती है। टिकट आवंटन को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता पहले ही नाराज हैं और अब तो यह नाराजगी खुल कर विरोधी सुरों में बदल चुकी है। ऐसे में भाजपा फतेहपुर को कैसे फतेह करेगी यह देखना दिलचस्प होगा। फतेहपुर के अलावा हिमाचल प्रदेश और विधानसभा क्षेत्र हर एक लोकसभा क्षेत्र पर उपचुनाव होने हैं।

