शिमला: प्रदेश में उपचुनाव को कुछ ही दिन बाकी हैं और क्या कांग्रेस क्या भाजपा, प्रदेश दोनों बड़े दल चुनाव अभियान पर निकल पड़े हैं। इस बीच कांग्रेस की तरफ से स्टार प्रचारकों की पहली सूची भी जारी की गई जिसमें प्रदेश के लगभग सभी नामी नेताओं के नाम मौजूद थे, लेकिन इसमें आनंद शर्मा सुखविंदर सिंह सुक्खू कौल सिंह ठाकुर और धनीराम शांडिल सदी के नेता नदारद रहे। आधिकारिक सूची जारी हुई तो खबरों ने तूल पकड़ा और मीडिया ने भी इस सूची के आने के बाद नेताओं के नाम नदारद होने पर खबरें।
मगर अब कांग्रेस की ओर से उपचुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की एक नई सूची जारी की गई है जिसमें राज्य के बाहर के नेताओं के नाम है और इस सूची में वे नाम भी शामिल है जो पहली सूची से नदारद दिखे थे। हालांकि इस नई सूची में ज़्यादातर उन नेताओं के नाम है जो राज्य के बाहर के हैं, लेकिन इन नेताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस के उन नेताओं के नाम भी शामिल हैं जो पहली लिस्ट से नदारद थे।

कांग्रेस स्टार प्रचारक उनकी नई सूची
कांग्रेस की स्टार प्रचारकों की इस सूची में भूपेश बघेल राजीव शुक्ला चरणजीत सिंह चन्नी सचिन पायलट संजय दत्त भूपेंद्र सिंह हुड्डा और पंजाब कांग्रेस में खलबली मचाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू का नाम शामिल है। इन नेताओं के अलावा इस सूची में आनंद शर्मा, सुखविंदर सिंह सुक्खू, कौल सिंह ठाकुर, आशा कुमारी समेत प्रदेश के सभी नेताओं के नाम शामिल हैं जो पहली सूची से गायब थे। अब किन आधारों पर और क्या सोचते हुए कांग्रेस ने यह सूचियां तैयार की , और क्या कारण रहे कि जिस सूची में प्रदेश के सभी बड़े नेताओं के नाम शामिल थे, उस सूची में प्रदेश के इन नेताओं के नाम मौजूद नहीं थे जिन्हें दूसरी सूची में जगह दी गई है।

