शिमला: उमंग समाजिक कार्यों के साथ-साथ प्रशिक्षण और जागरूकता अभियानों में भी अपनी अहम भूमिका निभाता रहा है। इसी कड़ी 10 अक्टूबर को उमंग फाउंडेशन एक वेबीनार के माध्यम से बाल अधिकारों के संरक्षण के संबंध में जागरूकता और इस संबंध में लोगों को जानकारी देने का काम करने जा रहा है जिसके लिए उमंग फाउंडेशन की ओर से आयोजित वेबीनार में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा वंदना योगी 10 अक्टूबर को उमंग फाउंडेशन के साप्ताहिक वेबिनार में बच्चों के अधिकारों पर व्याख्यान देंगी। इस मौके पर व्याख्यान के साथ-साथ वे युवाओं के सवालों को भी लेंगी। यानी व्याख्यान के साथ-साथ सवाल-जवाब का दौर भी इस वेबीनार का अहम हिस्सा होगा।
उमंग के द्वारा आयोजित किए जा रहे इस साप्ताहिक वेबीनार के संदर्भ में जानकारी देते हुए उमंग फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रो. अजय श्रीवास्तव ने बताया की आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में फाउंडेशन द्वारा शुरू की गई मानवाधिकार जागरूकता श्रंखला में यह चौथा कार्यक्रम होगा। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष बच्चों के अधिकारों पर चर्चा के साथ-साथ आयोग की कार्यप्रणाली पर भी रोशनी डालेंगी।
कोई भी इच्छुक व्यक्ति गूगल मीट के माध्यम से मानव अधिकारों की इस श्रृंखला के चौथे लेक्चर जिसमें बाल अधकार सरंक्षण विषय पर होने जा रहे व्याख्यान का हिस्सा बन सकता है।
http://meet.google.com/byr-ccey-oyu
उक्त दिए गए लिंक से आप भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं जो ना केवल बाल संरक्षण के प्रति आपको नया नजरिया देगा बल्कि इससे नई जानकारियां और इस विषय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त होगी।
प्रोफेसर अजय श्रीवास्तव आगे बताते हैं कि समाज में आमतौर पर मानवाधिकारों पर कोई चर्चा नहीं होती। इसलिए युवाओं को मानवाधिकारों के प्रति संवेदनशील और जागरूक बनाने के लिए उमंग फाउंडेशन ने एक बड़ी श्रृंखला शुरू की है। प्रत्येक रविवार को शाम 7 से 8 बजे तक मानवाधिकारों पर वेबीनार आयोजित किया जाता है।
अभी तक सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा मनो रोगियों, विकलांगजनों, और महिलाओं के अधिकार विषय पर काफी सफल वेबिनार हो चुके हैं।

