शिमला: केंद्र की ओर से सोमवार को उच्च न्यायालयों के 7 न्यायाधीशों के तबादले की सूचना दी। कॉलेजियम की तरफ से इन न्यायधीशों के तबादले के संबंध में 15 सितंबर और 21 सितंबर की सिफारिशें की गई है। जारी की गई सूचना में कुल 7 न्यायाधीशों के नाम शामिल है जिन्हें आगामी 15 से 21 सितंबर तक नए न्यायालयों में अपना दायित्व संभाला है।
जस्टिस सुरेश्वर ठाकुर का हिमाचल उच्च न्यायालय से पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट तबादला
केंद्र की ओर से जारी की गई सूचना में जिन साथ उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के तबादले होने हैं उसमें हिमाचल प्रदेश न्यायालय में अपनी सेवाएं दे रहे सुरेश्वर ठाकुर का नाम भी शामिल है। सुरेश्वर ठाकुर वर्षों से हिमाचल उच्च न्यायालय में सेवाएं दे रहे थे जिसके बाद उनका तबादला हरियाणा व पंजाब उच्च न्यायालय में किया गया है।
इससे पूर्व अनूप चितकारा हुए पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ट्रांसफर, हिमाचल हाई कोर्ट से 1 माह में यह दूसरा तबादला
आपको बता दें हिमाचल हाईकोर्ट से जहां इन सात न्यायाधीशों की सूची में जस्टिस सुरेश ठाकुर नाम शामिल है तो वहीं इससे रोज पहले हिमाचल हाईकोर्ट में लंबे अर्से तक सेवाएं देने वाले जस्टिस अनूप चितकारा को भी केंद्र की सूचना के बाद हिमाचल उच्च न्यायालय से पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय के लिए उनका तबादला कर दिया गया था।
जारी की गई सूचना के मुताबिक जस्टिस सुरेश्वर ठाकुर समेत कुल 7 उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के तबादले होने हैं जिसमें जस्टिस सुरेश ठाकुर के अलावा जस्टिस रंजन गुप्ता, जस्टिस टीएस, शिवगनम, जस्टिस पीबी बजंथरी, जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा, जस्टिस टी अमरनाथ गौड़ और जस्टिस सुभाष चंद के नाम शामिल हैं।

