ठियोग : ठियोग में बीटैक के छात्र ने खुद को गोली मारकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार यह घटना उपमंडल के साथ लगते सनाना गांव में पेश आई है। मृतक की पहचान रोहित 19 वर्ष पुत्र रमेश निवासी गांव सनाना डाकघर संधू के रूप में हुई है।
B.Tec कर रहा था छात्र
रोहित कोटखाई के अटल बिहारी वाजपेयी पॉलीटैक्नीक कॉलेज में बीटैक का छात्र था। डीएसपी ठियोग लखबीर सिंह से मिली जानकारी के अनुसार युवक ने बीते सोमवार शाम किन्हीं कारणों से अपने आप को 12 बोर की बंदूक से गोली मार ली।
धारा 174 के तहत मामला दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


