स्पेशल डेस्क: बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे’ गाने से लोकप्रिय हुए सहदेव दिरदो सड़क हादसे का शिकार हो गए। सहदेव को स्कूटी में ट्रिपल सवारी करना महंगा पड़ गया जानकारी के मुताबिक सहदेव (Sahdev Dirdo) के सिर पर गंभीर चोटें आई है।
बेहतर इलाज के लिए “जगदलपुर रेफर”
जिला अस्पताल में सहदेव का प्राथमिक उपचार किया गया जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे जगदलपुर रेफर किया गया है। एसपी सुनील शर्मा और कलेक्टर विनीत नंदनवार ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायल सहदेव के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं।
अचानक अनियंत्रित होकर पलटी स्कूटी
बताया जा रहा है कि सहदेव स्कूटी चला रहा था। मंगलवार देर शाम बचपन का प्यार फेम सहदेव दिरदो दोस्तों के साथ दोपहिया वाहन पर सवार होकर शबरी नगर की तरफ जा रहा था। तभी अचानक सड़क पर गिट्टी व रेत से वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।
बता दें कि हाल ही में सहदेव दिरदो ने बॉलीवुड सिंगर बादशाह के साथ बचपन का प्यार गाने से सोशल मीडिया पर खूब सूर्खियां बटोरी थी। रातों रात वह सोशल मीडिया में हिट हो गया था। फिलहाल सहदेव दिरदो को बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर रेफर किया जा रहा है। वहीं अन्य दो युवकों को भी चोट आई है।







