स्पेशल डेस्क: जम्मू के वैष्णो देवी मंदिर परिसर में बीती रात करीब 2 बजे भगदड़ मच गई, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। 20 लोग घायल हुए है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। नए साल के मौके पर यहां दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई और रात में भगदड़ मच गई। इस हादसे के बाद जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जांच कमेटी बिठा दी है।
हादसे को लेकर अब प्रसाशन पर कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर कोरोना काल में इतनी भीड़ कैसे जुट गई और भीड़ जुटी तो सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं थे? अब घटना के बाद प्रशासन मुस्तैद हुआ और फिर कुछ घंटों बाद भीड़ को काबू किया गया।
पीएम मोदी ने लिया स्थिति का जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा इस घटना पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पीएम राहत कोष और जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल की तरफ से मुआवजे का ऐलान किया गया है।
पीएम राहत कोष से मिलेगा मुआवजा
मृतकों के परिजनों के लिए- 2 लाख रुपए
घायलों के इलाज के लिए- 50 हजार रुपए
राज्य सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान
वैष्णो देवी हादसे में मृतकों के परिजनों को 10 लाख के मुआवजे का ऐलान किया है, जबकि घायलों को 2 लाख रुपये दिये जाएंगे।
बताया जा रहा है कि नए साल के मौके पर श्रद्धालु 12 बजे के बाद माता वैष्णो देवी के दर्शन करना चाहते थे। इस वजह से भवन के पास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और नीचे से आने वाले लोग भी वहीं रुक गए। जिस बीचभीड़ में कुछ युवकों की एक दूसरे से झड़प हो गई, जिसके बाद वहां भगदड़ मची और 12 लोग मारे गए।
पीएम मोदी ने लिया स्थिति का जायजा
पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा, ‘’माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जी से बात की और स्थिति का जायज़ा लिया।’’
लगभग सुबह 2:45 बजे हुई घटना – डीजीपी
जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा, ‘’कटरा के माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में 12 लोग की मौत और 13 लोग घायल हुए हैं। घटना लगभग सुबह 2:45 बजे हुई और प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार एक तर्क छिड़ा जिसके परिणामस्वरूप लोगों ने एक-दूसरे को धक्का दिया और फिर भगदड़ मच गई।’’
अब तक आठ मृतकों की हुई पहचान
वैष्णो देवी मंदिर में हुए भगदड़ में 8 मृतकों की पहचान हो चुकी है। इनमें से 4 गाजियाबाद के, 2 दिल्ली के और एक-एक हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के रहने वाले हैं। 15 घायलों में से 4 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। प्रशासन इस सिलसिले में काम कर रहा है। यही नहीं प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। ताकि देश भर से लोग अपने परिजनों के बारे में जानकारी हासिल कर सकें। इन नंबरों पर संपर्क कर जानकारी घायलों/मृतकों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।
01991-234804
01991-234053
दूसरे हेल्पलाइन जारी
PCR Katra 01991232010/ 9419145182
PCR Reasi 0199145076/ 9622856295
DC Office रियासी कंट्रोल रूम 01991245763/ 9419839557
इस बीच प्रशासन ने एहतियात के बाद यात्रा फिर से शुरू कर दी है। इस बार सुरक्षा बढ़ा दी गई है और भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है। जगह जगह पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।







