शिमला : हिमाचल प्रदेश में जयराम कैबिनेट की बैठक आज होगी। सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं। बैठक में कोरोना बंदिशों को लेकर कई अहम निर्णय लिए जाने की संभावना है।
माना जा रहा है कि बैठक में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए सरकार वीकएंड कर्फ्यू या लॉकडाउन लगाने पर निर्णय ले सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बंदिशें बढ़ाने की घोषणा कर सकते हैं। परिवहन निगम की बसों को 50 फीसदी ऑक्यूपेंसी के साथ चलाने पर भी मंथन होना हैं।
वहीं, बाहरी राज्यों से हिमाचल आने वाले लोगों के लिए सरकार कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज अनिवार्य कर सकती है। स्वास्थ्य विभाग कैबिनेट की बैठक में कोरोना की वास्तविक स्थिति के बारे में प्रस्तुति देगा। बैठक में पिछले 10 दिन की कोरोना की स्थिति का ब्योरा रखा जाएगा। प्रदेश में महामारी तीन गुना रफ्तार से फैल रही है।
प्रदेश में महामारी तीन गुना रफ्तार से फैल रही है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 6 हजार पार हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने 20 हजार आइसोलेट किट तैयार की हैं। इसके साथ ही स्कूलों पर फैसला लिया जा सकता है। प्रदेश में इस समय सरकार ने 26 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का फैसला लिया है। जिसे आगे बढ़ाया जा सकता है।


