स्पेशल डेस्क: यूपी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए 107 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शनिवार को भाजपा के केंद्रीय कार्यालय से प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है।
धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि आज पहले और दूसरे चरण के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की जा रही है। प्रधान ने कहा कि पिछले 5 साल में गुंडाराज पर योगी सरकार ने नकेल कसा है। यूपी को गुंडाराज और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई है। यूपी में एयरपोर्ट बन रहे हैं, मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यूपी चुनाव में भाजपा 300 से ज्यादा सीटों से चुनाव जीतेगी।
बता दें कि इससे पहले सपा 29, बसपा 53 और कांग्रेस 125 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी कर चुकी है। चुनावी मैदान में योगी आदित्यनाथ को गोरखपुर शहर सीट से प्रत्याशी बनाया गया है जबकि डिप्टी सीएम केशव मौर्य को सिराथु सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है। आगरा ग्रामीण से बेबीरानी मौर्य चुनाव लड़ेंगी। पहले वे उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं हैं। पहले चरण के 57 और दूसरे चरण की 48 सीटों पर नाम तय किए गए हैं। 21 नए चेहरों को उम्मीदवार बनाया है। 107 सीटों में से 21 विधायकों का टिकट काटा गया है।
भाजपा ने शनिवार को पहले और दूसरे फेज के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है। दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस शुरू हो चुकी है। योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से और केशव प्रसाद मौर्य सिराथू से उम्मीदवार होंगे। पहले कहा जा रहा था कि योगी अयोध्या से लडेंगे लेकिन ऐन समय पर पार्टी ने उन्हें गोरखपुर से ही उम्मीदवार बनाया है। आगरा ग्रामीण से बेबीरानी मौर्य चुनाव लड़ेंगी। पहले वे उत्तराखंड की राज्यपाल रहीं हैं।
कौन कहां से उम्मीदवार…
बुराणा – उमेश मलिक
मुजफ्फरनगर- कपिल देव अग्रवाल
सरधना- संगीत सोम
हस्तिनापुर- दिनेश खटिक
मेरठ कैंट- अमित अग्रवाल
मेरठ साउथ- सोमेंद्र तोमर
नोएडा- पंकज सिंह
गाजियाबाद- अतुल गर्ग
सयाना- देवेंद्र सिंह लोधी
शिकारपुर – अनुज शर्मा
खुर्जा -मिनाक्षी सिंह
बरौली – ठाकुर जयवीर सिंह
आगरा कैंट – जीएस धर्मेश
आगरा दक्षिण- योगेंद्र उपाध्याय
आगरा नार्थ – पुरुषोत्तम
आगरा रूरल – बेबी रानी मौर्य
फतेहपुर सीकरी – चौधरी बाबूलाल
बीहट – नरेश सैनी
सहारनपुर – जगपाल सिंह
रामपुर मनिहारन – देवेंद्र
गंगोह – तीरथ सिंह गूजर
नगीना – डा. यशवंत
हापुड़ – सुशांत सिंह
नरहौर – ओम कुमार
बिजनौर – मौसम चौधरी
नूरपुर – सीपी सिंह
मुरादाबाद देहात – श्रीकृष्ण कांत मिश्रा
यूपी में 7 चरणों में होंगे चुनाव
403 विधानसभा सीटों वाले यूपी में 10 फरवरी से 7 चरणों में विधानसभा चुनाव होना है। अंतिम चरण के लिए मतदान 7 मार्च को होना है। पहले चरण के तहत 10 फरवरी को वोटिंग होगी। दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, 5वां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और 7 चरण 7 मार्च को संपन्न होगा। यूपी में चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 14 मई 2022 को पूरा हो रहा है। ऐसे में 14 मई से पहले हर हाल में विधानसभा और नई सरकार के गठन की प्रकिया पूरी होनी है।







