ई संजीवनी का लाभ उठाएं लोग : धीमान
शिमला / खबर Now
अतिरिक्त मुख्य सचिव ( स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने प्रदेश वासियों से कोरोना के दौरान अपनी सेहत का ख्याल रखने का आग्रह किया है. उन्होंने लोगों से सरकार की ई संजीवनी चिकित्सा योजना का लाभ निकट के स्वास्थ्य केंद्र जाकर उठाने का आग्रह करते हुए बतया कि इन केंद्रों में मेडिसन के चिकित्सकों के अलावा स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ और अन्य चिकित्सक मौजूद होते हैं और अगर किसी को depression की बीमारी का अंदेशा हो रहा हो तो मनोचिकित्सक भी उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी की वजह से कई तरह की समस्याएं आ रही है और लोगों में डिप्रेशन भी हो रहा है इसलिए अच्छा खानपान और विचारों का आदान प्रदान जरूरी है और अगर फिर भी कोई दिक्कत आए तो समय से डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिये. उन्होंने कहा कि इन हेल्थ सेंटर या किसी भी और चिकित्सक सेंटर में जाते समय मुंह ढंककर जाना चाहिए और जहां पर कोरोना से संबंधित वार्ड हों उस तरफ जाने से बचना चाहिए. उन्होंने लोगों से sanitizer, साबुन से 20 सेकंड तक बार बार हाथ धोने का भी आग्रह किया. उन्होंने बताया कि सरकार हर तरीके से नागरिकों के स्वास्थ्य का खयाल रख रही है और समय समय पर सुविधाओं मे बढ़ोतरी की जा रही है






