मुख्यमंत्री सार्वजनिक करें शराब तस्करों के नाम : सुधीर शर्मा
धर्मशाला /खबर नाउ
पूर्व मंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा ने सांसद किशन कपूर की मुख्यमंत्री को लिखी चिठी पर कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को शराब तस्करों के नाम सार्वजनिक करने चाहिएं। कपूर के राजनीतिक जीवन की उपलब्धी केवल मात्र चिठी लिखना है। एक समय उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के ख़िलाफ़ भी चिठी लिखी थी। उन्हें कांग्रेस पर आरोप लगाने से पहले स्पष्ट करना चाहिए कि कौन कांग्रेस नेता इसमें शामिल है, या फिर यह स्वास्थ्य विभाग में हुए घोटाले को छुपाने के लिए शगूफा है। उन्होंने कहा न केवल शराब बल्कि प्रदेश के अंदर जितना भी नशा माफिया है उस पर नकेल कसने में सरकार कामयाब नहीं हो पाई है। जो भी लोग नशे की तस्करी में सलिंपत हैं उनपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए। कांग्रेस पर आरोप लगाने वाले सांसद महोदय को कांगडा चंबा संसदीय क्षेत्र में किए गए विकास व अपनी उपलब्धियों का एक पत्र उस जनता के नाम भी लिखना चाहिए जिसने उन्हें भारी मतों से जीताकर दिल्ली भेजा था। कोरोना जैसी भयंकर महामारी में समाज के सभी वर्गों व नेताओं ने बढ़चढ़कर लोगों की सहायता की लेकिन कांगडा चंबा के सांसद कहीं दिखाई नहीं दिए सिवाए इस्सके कि कांगडा के विश्राम ग्रह में अपनी ही सरकार के विरुध षड्यंत्र रचते रहे।






