राहुल गांधी बने कॉंग्रेस के अध्यक्ष : मनमोहन कटोच
इंदौरा /खबर नाउ
हिमाचल प्रदेश यूथ कॉंग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनमोहन कटोच ने आज कॉंग्रेस की कार्यकारी अध्यक्षा सोनिया गांधी को पत्र लिखकर राहुल गांधी को कॉंग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाने का आग्रह किया. उन्होंने अपने पत्र में सोनिया गांधी से पत्र में कहा कि राहुल गांधी के दिशानिर्देशों से कॉंग्रेस नए आयाम हासिल करेगी. उन्होंने पत्र में 2008 में अपनी नियुक्ति का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे राहुल गांधी ने टैलेंट हंट से चुनकर हिमाचल में उन्हें जो कि साधारण परिवार से आते हैं को युथ कॉंग्रेस का अध्यक्ष बनाया था. इससे पता चलता है कि वो आम घर के युवाओं को कैसे प्रोत्साहित करते हैं







