हिमाचल को मिले 500 वेंटिलेटर :धीमान
शिमला /खबर नाउ
हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री हिमाचल जय राम ठाकुर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से विडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की थी और उसके बाद प्रदेश को 500 वेंटिलेटर दिए गए हैं जिनमे से 178 ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर हैं और बाकी दूसरे. अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) आर डी धीमान ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इनके इस्तेमाल के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. उन्होंने आगे बताया कि वेंटिलेटर प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में लगाए जा रहे हैं. इनका निर्माण हिन्दुस्तान इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड ने किया और इन्हें केंद्र ने मुहैया करवाया है






