मोहाली: विधानसभा हल्का मोहाली के अंतर्गत जुझार नगर में एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में 60 फीसदी महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान प्रदेश के महामंत्री आदरणीय रामवीर भट्टी ने इस प्रोग्राम की बहुत सराहना की और कहा कि हिमाचल प्रकोष्ट हमेशा अलग प्रयास कर हर प्रोग्राम को सफल बनाते हैं।
इस दौरान शर्मिला ठाकुर एजुकेशन सेल बीजेपी पंजाब ने स्टेज पर नन्हे बच्चों का हिमाचली गानों पर मनोरंजन किया। जिसकी उम्मीदवार संजीव वशिष्ठ ने भरपूर सराहन की। इस प्रोग्राम में उम्मीदवार ने हिमाचल प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारियों का तहे दिल से धन्यवाद किया।
रामवीर भट्टी ने कहा कि हिमाचल प्रकोष्ट की एक और टीम 20 तारीख तक पूरे विधानसभा में ऐसे प्रोग्राम करवाएगी जिसमें हिमाचल के लोगों के साथ साथ हल्का निवासी भी शामिल हो पाएंगे। जनसभा के दौरान संजय टंडन ने डॉ ओपी सिंह और सह संयोजक राजपाल डोगर की खुले दिल से सराहना की और धाम की सब्जियों को भी चखा।
इस सफल जनसभा में हिमाचल की प्रसिद्ध धाम का तड़का भी लगाया गया। इसमें मुख्य मेहमान चंडीगढ़ प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह हल्का मोहाली के कैंडिडेट संजीव वशिष्ट मौजूद रहे।
इस प्रोग्राम में राजीव राणा निवासी सुजानपुर ने घर- घर जा कर हिमाचली लोगों को धाम के लिए भी आमंत्रित किया। प्रोग्राम में लगभग 800 लोगों ने हिस्सा लिया।







