शिमलाः हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में स्कूल खोलने को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। प्रदेश में 17 फरवरी से सभी कक्षाओं के लिए स्कूल खोल दिए जाएंगे।सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में खोलने को लेकर मंजूरी दी गई है इसके अलावा जिम और सिनेमा हॉल भी खोल दिए जाएंगे।
बैठक में कर्मचारियों को लेकर भी बड़ा फैसला लिया गया है। सरकार ने एनपीएस को लेकर 2009 की अधिसूचना जारी करने पर कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। वहीं, न्यूनतम पेशन 2016 के बाद 3500 से बढ़ाकर 9 हजार करने को भी कैबिनेट में मुहर लग गयी है। इसके अलावा पेंशनरों को भी संशोधित पेंशन देने का फैसला लिया गया है।
बता दें कि बीते चार साल से प्रदेश में 2009 की अधिसूचना लागू नहीं हो पाई थी। इसको लेकर कर्माचारियों में सरकार के प्रति काफी रोष था।
हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियो को लेकर कुछ अहम निर्णय लिये गये हैं। जिसमे मुख्य फैसला ग्रेच्युटी को लेकर हुआ है। कर्मचारियों की ग्रेचयुटी की लिमिट बढाई गई है। इसे डबल कर दिया है। पहले ये 10 लाख रूपये थी जिसे अब 20 लाख रूपये कर दिया गया है। इसका फायदा 2016 से रिटायर हुए कर्मचारियों को भी मिलेगा।
इसके साथ ही पैंशनर्स के लिए नया वेतनमान को मंजूरी दे दी गई है। इसमे डीआर 31 फीसदी हो जाएंगा। यह भी 1 जनवरी 2016 से अप्रूव हुआ है। साथ-साथ न्यू पैंशन स्कीम पर भी पैंशन को लेकर एक बड़ा निर्णय हुआ है। जिसके तहत 2003 से अब तक जिस कर्मी की डेथ हुई है या अपंग हुए है। उनके परिवार के सदस्य को ओल्ड पैंशन स्कीम के तहत फेमिली पैंशन मिलेगी।







