शिमलाः भारत और श्रीलंका के बीच T20 सीरीज के बाकी बचे दोनों मैच धर्मशाला में खेले जाने हैं। आज दूसरा T20 मैच है। लेकिन, इसके रोमांच पर पानी फिर सकता है। हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार रात से ही झमाझम बारिश हो रही है। वहीं, लाहौल स्पीति सहित ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है।
वहीं, धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में चार साल बाद हो रहा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच एक बार फिर से बारिश के साये में घिर गया है। मौसम एक बार फिर से फैंस को निराश करने के मूड में है।
मौसम विभाग ने कांगड़ा जिले में येलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को धर्मशाला में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। शाम सात बजे यह मुकाबला होना है, लेकिन मौसम विभाग ने प्रदेशभर में शनिवार के लिए बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं।
शाम 7 बजे शुरू होगा मैच
भारत-श्रीलंका के बीच टी 20 सीरीज का दूसरा मैच शनिवार शाम 7 बजे शुरू होगा। चार साल बाद धर्मशाला में हो रहा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच एक बार फिर से बारिश के साये में घिर गया है। मौसम विभाग ने रविवार को रात 11 बजे तक बारिश की संभावना जताई है।
एचपीसीए के पदाधिकारियों के अनुसार शुक्रवार शाम तक शनिवार के मैच की 95 फीसदी टिकटें बिक चुकी थीं। अगर शनिवार का मैच भी भारत ने जीता तो सीरीज उसके नाम हो जाएगी। धर्मशाला की उछाल भरी पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रह सकती है। मैच में टॉस और ओस की ज्यादा अहमियत रहेगी।
– शाम 6:30 बजे होगा टॉस
– शाम 7:00 बजे शुरू होगा मैच
– स्टेडियम में 5:00 से 6:30 बजे तक दर्शकों को मिलेगी एंट्री
– धर्मशाला करेगा 18वें अंतर्राष्ट्रीय मैच की मेजबानी


