नोएडा: 24 फरवरी को नोएडा में आयोजित संगठन के वार्षिक कार्यक्रम टेकप्राइड, 2022 में रौनक गोयल को यंग इंडियंस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रौनक जीजीसी डिस्ट्रीब्यूटर्स प्राइवेट लिमिटेड और गजानंद गोयल एंड कंपनी के निर्देशक हैं।
रौनक यंग इंडियंस सिलीगुड़ी चैप्टर के संस्थापक अध्यक्ष रहे हैं। वह 8 वर्षों से अधिक समय से संगठन से जुड़े हुए हैं। उन्होंने विभिन्न राष्ट्रीय पदों पर कार्य किया है और दुनिया भर में आयोजित हुए शिखर सम्मेलन के कई प्रतिनिधिमंडलों का हिस्सा रहे हैं।
उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा डॉन बॉस्को स्कूल, सिलीगुड़ी से की है। वहीं, सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता से स्नातक होने के बाद एमएस मार्केटिंग प्रबंधन एस्टन यूनिवर्सिटी से पूरा किया।
विश्व स्तर पर युवा भारतीयों की आवाज बनने के विजन के साथ, वाईआई के मुख्य स्तंभ थॉट लीडरशिप, यूथ लीडरशिप और नेशन बिल्डिंग हैं।
रौनक वर्ष 2022-2023 के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में इस तरह के एक प्रतिष्ठित संगठन का नेतृत्व करने वाले इस क्षेत्र के पहले व्यक्ति होंगे। जहां वह जलवायु परिवर्तन, सड़क सुरक्षा, गिफ्ट ऐन ऑर्गन और भी इन जैसी विभिन्न परियोजनाओं और पहलों का नेतृत्व करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

