सोलन: पुलिस थाना कंडाघाट के अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चायल के नगाली में “Nature Villa” रिसोर्ट में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने कथित देह व्यापार का पर्दाफाश करने में सफलता अर्जित की है।
आरोपियों के खिलाफ पुलिस द्वारा अंडर सेक्शन 3 प्रिवेंशन ऑफ ईमोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की ये रेड रात करीब 9 बजकर 30 मिनट पर हुई रिजोर्ट से पंजाब की लड़कियों, होटल मालिक व हरियाणा के युवकों सहित कुल 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है।
डीएसपी संतोष शर्मा की अगुवाई में यह रेड हुई हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में शराब और ड्रग्स भी बरामद की है। पुलिस को शिकायत मिली थी कि होटल में बाहरी राज्यों के 10 लोग 5 युवतियों के साथ आए हुए है और होटल में मुजरा चला हुआ है।
इस मामले को जिस्म फिरोशी से जोड़ कर भी देखा जा रहा है। देर रात तक होटल में कार्रवाई जारी रही। पुलिस ने मामले की जांच में जुटी हुई है।

